Delhi University & Colleges Laboratory (Technical) Staff Association (DUCLSA) was established in the year 1973 for the welfare of Laboratory (Technical) staff of Science Departments of DU and its Colleges. Address: Porta Cabin-B, Behind WUS Health Centre, University of Delhi, Delhi-110007 Phone:011-27666605 Cell:(President):9599436311 :: Email: duclsa2014@gmail.com
Tuesday, 6 September 2016
Friday, 19 August 2016
फिलहाल धरना समाप्त
साथियों,
आज दिनांक 19 अगस्त, 2016 को आर्ट फकैल्टी गेट, D. U. पर हमारा धरना सातवें दिन भी जारी रहा. आज भी हमारी बातचीत विश्वविद्यालय प्रशासन से जारी रही जिसमे हमारी मांगों पर बिस्तार से चर्चा हुयी और काफी हद तक सहमति बनी. विश्वविद्यालय के प्रो–वाईस चांसलर और रजिस्ट्रार ने आज मुलाकात के दौरान हमारी मांगों को जल्द पूरा करने का वादा किया. एसोसिएशन के लिए ऑफिस स्पेस और कॉलेजों में वर्क लोड और टाइम टेबल का लेटर अगले हफ्ते तक जारी हो जायेगा और रिक्रूटमेंट रूल के लिए साइंस कमेटी का गठन भी जल्द कर दिया जायेगा जिसमे दुक्ल्सा के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन से आज की सकारात्मक बातचीत के बाद एसोसिएशन के वोर्किंग कमेटी एबम एक्शन कमेटी ने सर्वसम्मति से धरना को फिलहाल समाप्त करने का फैसला लिया. विश्वविद्यालय प्रशासन को ये भी बता दिया है की अगर हमारी मांगे को समयबद्ध तरीके से पूरा नहीं किया गया तो हमलोग दुबारा धरना भी पर बैठ सकते हैं और जरुरत पड़ी तो आने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम का बायकोट भी कर सकते हैं.
साथियों, कुछ चंद दिशा से भटके हुए लोग गलत मंशा से आज धरने में आये थे जो धरने के दशा और दिशा को भ्रमित करने की असफल कोशिश किये लेकिन आपसबों ने ऐसे तत्वों को नकार कर दुक्ल्सा के हित में जो बुद्धिमत्ता का परिचय दिया उसके लिए हमसब आपके आभारी हैं.
साथियों, आपकी ये सात दिन की तपस्या बेकार नहीं जाएगी. आपको जल्द ही रिजल्ट दिखने शुरू हो जायेगें. लैब और टेक स्टाफ के हक़ की यह लड़ाई कई मायनों में 100% कामयाब रही. धरने में बैठने का फैसला भी वोर्किंग और एक्शन कमेटी के निर्देश पर हुआ और आज भी धरने को फिलहाल समाप्त करने का फैसला भी वोर्किंग और एक्शन कमेटी के निर्देश पर ही हुआ.
साथियों, आपकी ये सात दिन की तपस्या बेकार नहीं जाएगी. आपको जल्द ही रिजल्ट दिखने शुरू हो जायेगें. लैब और टेक स्टाफ के हक़ की यह लड़ाई कई मायनों में 100% कामयाब रही. धरने में बैठने का फैसला भी वोर्किंग और एक्शन कमेटी के निर्देश पर हुआ और आज भी धरने को फिलहाल समाप्त करने का फैसला भी वोर्किंग और एक्शन कमेटी के निर्देश पर ही हुआ.
नन्दकिशोर राजेश मेहता
प्रधान (9599436311) महासचिव
Friday, 12 August 2016
Thursday, 11 August 2016
Wednesday, 10 August 2016
प्रेस रिलीज़ (धरना - दिन पहला)
डुकुल्सा जिंदाबाद ! डुकुल्सा जिंदाबाद !! डु कुल्सा जिंदाबाद !!!
दिल्ली विश्वविद्यालय एबम कॉलेजेज लैब (टेक.) स्टाफ एसोसिएशन
प्रेस रिलीज़ (धरना - दिन पहला)
आज दिनांक 10 अगस्त, 2016 को आर्ट फकैल्टी गेट , D. U. गेट न. 4 के सामने दिल्ली विश्वविद्यालय एबम कॉलेजेज लैब (टेक.) स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर दिल्ली विश्वविद्यालय एबम इसके अंतर्गत आने वाले तमाम साइंस कोलेजों के करीब 600 प्रयोगशालाकर्मी धरना में शामिल हुए.
हमारी मुख्य मांगें – डुकुल्सा के लिए तुरंत ऑफिस स्पेस, लैब एबम टेक स्टाफ के रिक्रूटमेंट रूल में बदलाव जिसमे लैब अटेंडेंट से लैब असिस्टेंट 100 % प्रमोशन, लैब अटेंडेंट के नाम से MTS शब्द हटवाना, विश्वविद्यालय के विभागों की तरह कोलेजों में भी TA, STA, TO की पोस्ट हो, प्रयोगशाला की सुरक्षा, कॉलेजों में टाइम टेबल और वर्क लोड विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार हो.
हालाँकि एसोसिएशन की तीन सदस्य कमिटी को रजिस्ट्रार ने 8 अगस्त को बातचीत के लिए बुलाया था जिसके बात दिनांक 9 अगस्त 2016 को विश्वविद्यालय प्रशासन ने एसोसिएशन को एक आश्वाशन का लेटर दिया जिसे एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव और धरना में बैठे लोगों ने समक्ष रखा गया. लेकिन लोगों से इस पत्र पर धरना से उठने से मन कर दिया क्योकि जिन मांगों को लेकर धरना है उसका पत्र में अलग से कोई जिक्र नहीं है और न ही समय सीमा को अंकित किया गया है.
हम विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते है की हमारी मांगों के ऊपर जल्द ठोस निर्णय लें और जो मांगे तुरंत पूरी हो सकती है उसपे तुरंत कार्यवाही करें और रिक्रूटमेंट रूल में बदलाव के लिए तुरंत कमिटी की घोषणा करें. अन्यथा धरना और भी जोर-शोर से जारी रहेगी.
हमारा धरना कल भी जारी रहेगी और कल हमलोग धरना के अंत में अपने मांगों के समर्थन में विश्वविद्यालय में मार्च निकालेंगे.
नन्द किशोर रा जेश मेहता
प्रधान महासचिव (9810036311)
महेश कौशिक, धीरेन्द्र कुमार मलिक, रतन सिंह, रमेश सोलंकी, जसबीर सिंह
रवि कुमार, सीता राम भट्ट, विजय कुमार, विनीत वर्मा, अत्लेश कुमार तंवर
Subscribe to:
Posts (Atom)






